सदगुरु एक योगी, रहस्यवादी, दूरदर्शी और न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलिंग लेखक हैं। वह भारत के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हैं। सदगुरु को 2017 में भारत सरकार की तरफ से पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है, जो दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। सद्गुरु दुनिया के सबसे बड़े जनांदोलन- कॉन्शियस प्लैनेट, सेव सॉइल के संस्थापक भी हैं, जिसने 4 अरब से अधिक लोगों को प्रभावित किया है।