विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमें जो दो सिद्धांत दिए हैं - 'भारत प्रथम' और 'वसुधैव कुटुम्बकम', ये भारतीय विदेश नीति के दो मार्गदर्शक सिद्धांत बने रहेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि यह सिद्धांत हमें 'विश्व बंधु' के रूप में दुनिया में स्थापित करेगा।

एस. जयशंकर ने मंगलवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए विदेश मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया।
Credit: @DrSJaishankar