l नेपरविल में भारतवंशी अशफाक सईद ने रचा इतिहास, सिटी काउंसिल में पहुंचे

ADVERTISEMENTs

नेपरविल में भारतवंशी अशफाक सईद ने रचा इतिहास, सिटी काउंसिल में पहुंचे

नेपरविल सिटी काउंसिल का चुनाव जीतकर इस पद पर पहुंचने वाले अशफाक सईद पहले भारतीय अमेरिकी हैं।

अशफाक सईद आगामी 4 मई को नेपरविल सिटी हॉल में पद की शपथ लेंगे। / Image provided

अशफाक सईद ने इलिनॉय के नेपरविल सिटी काउंसिल का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अमेरिकी हैं। उनकी यह जीत स्थानीय समुदाय और दर्जनों स्वयंसेवकों की मेहनत का परिणाम है।

सईद ने जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेपरविल के लोगों ने मुझ पर विश्वास जताया है। इसके लिए मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह जीत हर उस व्यक्ति की है जिसने लोगो के दरवाजे खटखटाए, दान दिया या इस शहर के बेहतर भविष्य में विश्वास किया।

सईद ने कैंपेन के दौरान टिकाऊ विकास, पर्यावरण संरक्षण, पारदर्शी शासन, आर्थिक स्थिरता और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जोर दिया था। नेपरविल पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड के प्रेसिडेंट और Loaves & Fishes व 360 यूथ सर्विसेज जैसे स्थानीय संगठनों के समर्थक के रूप में उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल को साबित किया है।

सईद ने कहा कि यह अभियान नेपरविल के मूल्यों को संजोते हुए उसके भविष्य को संवारने के बारे में था। मैं काउंसिल के साथ मिलकर इस साझा विजन को लागू करने के लिए तत्पर हूं। उन्होंने पूर्व काउंसिल सदस्यों का भी आभार जताया। 

अशफाक सईद आगामी 4 मई को नेपरविल सिटी हॉल में पद की शपथ लेंगे। उनकी यह जीत न केवल भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए गर्व का क्षण है बल्कि नेपरविल के प्रगतिशील भविष्य की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related