अमेरिकी विदेश विभाग ने अप्रैल 2025 का वीज़ा बुलेटिन जारी कर दिया है। इसमें भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सुविधाओं में मामूली बदलाव देखे गए हैं। कुछ श्रेणियों में वीज़ा कटऑफ डेट आगे बढ़ी हैं जबकि कुछ में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कुछ श्रेणियों में मांग अधिक होने के कारण वीज़ा अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।
ये भी देखें - कोलंबिया यूनिवर्सिटी में हिंसा भड़काने के आरोप में भारतीय छात्र का वीजा रद्द
भारतीय नागरिकों के लिए फैमिली स्पॉन्सर्ड प्रिफरेंस केसेज
- F1 (अमेरिकी नागरिकों के अविवाहित बेटे-बेटियां): कोई बदलाव नहीं कट-ऑफ डेट 1 सितंबर 2017 ही रहेगी।
- F2A (ग्रीन कार्ड धारकों के पति/पत्नी और बच्चे): कटऑफ डेट कुछ महीने आगे बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2024 कर दी गई है।
- F2B (ग्रीन कार्ड धारकों के 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र के अविवाहित बेटे-बेटियां): कटऑफ डेट 1 जनवरी 2017 पर कायम।
- F3 (अमेरिकी नागरिकों के विवाहित बेटे-बेटियां): कट-ऑफ डेट 22 जुलाई 2012 पर स्थिर।
- F4 (अमेरिकी नागरिकों के भाई-बहन): कटऑफ डेट बढ़कर 1 अक्टूबर 2006 कर दी गई है।
भारतीयों के लिए रोजगार आधारित वीज़ा श्रेणियों की स्थिति
रोजगार आधारित अप्रवासी वीज़ा श्रेणियों में कुछ वीज़ा की डेट्स बढ़ाई गई हैं जबकि कुछ पर रोक लगा दी गई है।
- EB-1 (प्रायोरिटी वर्कर्स - उच्च कुशल पेशेवर): वीज़ा कटऑफ डेट 15 फरवरी 2022 तक बढ़ाई गई है।
- EB-2 (उच्च शिक्षा प्राप्त पेशेवर और असाधारण योग्यता वाले व्यक्ति): कटऑफ डेट 1 जनवरी 2013 तक आगे बढ़ी।
- EB-3 (कुशल और पेशेवर श्रमिक): कटऑफ डेट कुछ महीनों की बढ़त के साथ 1 अप्रैल 2013।
- EB-4 (विशेष अप्रवासी): भारी मांग के कारण वित्त वर्ष 2025 के लिए वीज़ा पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं और अब 1 अक्टूबर 2025 को नए वित्तीय वर्ष में ही रीसेट होंगे।
- धार्मिक कार्य संबंधी वीज़ा: वित्त वर्ष 2025 के बाकी महीनों के लिए वीजा उपलब्ध नहीं रहेंगे।
- EB-5 (निवेश आधारित वीज़ा): कटऑफ डेट 1 नवंबर 2019 तक कर दी गई है जबकि मार्च 2025 के बुलेटिन में यह 1 जनवरी 2022 थी।
आगे क्या उम्मीद है?
पसरीचा एंड पटेल एलएलसी के सीनियर एसोसिएट क्लेमेंट सी. चांग और खुशी अमीन के मुताबिक, विदेश विभाग यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि रोजगार आधारित वीज़ा की संख्या संतुलित बनी रहे ताकि उपलब्ध वीज़ा जल्दी खत्म न हो जाएं। इसके बावजूद अत्यधिक मांग के चलते EB-4 जैसी कुछ वीज़ा श्रेणियों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है जबकि EB-5 वीज़ा की डेट काफी पीछे कर दी गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर 2024 से कुछ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन फिलहाल भारत के लिए अप्रवासी वीज़ा की स्थिति स्थिर बनी हुई है। आवेदकों को USCIS के अपडेट पर नज़र बनाए रखनी होगी क्योंकि यह देखा जाना बाकी है कि वे फाइलिंग डेट या फाइनल एक्शन डेट को आगे बढ़ाते हैं या नहीं।
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login