कनाडा के सबसे बड़े प्रांत ओंटारियो में चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार चुनाव में हिस्सा ले रहे उम्मीदवारों की संख्या में कमी देखी गई है, लेकिन भारतीय-कनाडाई समुदाय का उत्साह कायम है।
इस बार भारतीय मूल के 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में दमखम आजमाने के लिए उतरे हैं। इनमें मौजूदा असेंबली के सदस्य भी हैं। इनमें प्रभमीत सिंह सरकारिया, अमरजीत सिंह संधू, हरदीप ग्रेवाल, नीना तंगरी और दीपक आनंद प्रमुख हैं।
एक उत्साहजनक बात यह है कि प्रांतीय राजनीति में नए चेहरों की संख्या बढ़ रही है। इनमें इमिग्रेशन कंसल्टेंट शफोली कपूर और ग्रेटर टोरंटो एरिया में कई गोल्फ कोर्स चलाने वाले रणजीत सिंह बग्गा भी अपनी सियासी किस्मत आजमाने उतरे हैं।
ओंटारियो की राजनीति में हाल ही में उतरी न्यू ब्लू पार्टी ने भी भारतीय मूल के कई उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। ग्रीन पार्टी ने चार भारतवंशियों पर भरोसा जताया है। भारतीय समुदाय को 27 फरवरी का इंतजार है, जब उन्हें 11 विधायकों का अपना बेस्ट रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है।
प्रमुख राजनीतिक दलों के भारतवंशी उम्मीदवार-
प्रोग्रेसिव कंजर्वेटिव:
- दीपक आनंद – मिसिसॉगा-माल्टन
- हरदीप ग्रेवाल – ब्रैम्पटन ईस्ट
- लोगन कनापथी – मार्कहम-थॉर्नहिल
- प्रभमीत सिंह सरकारिया – ब्रैम्पटन साउथ
- नीना तंगरी – मिसिसॉगा-स्ट्रीट्सविले
- अमरजोत संधू – ब्रैम्पटन वेस्ट
- विजय थनिगसलन – स्कार्बरो-रूज पार्क
न्यू डेमोक्रेट्स:
- सोनाली चक्रवर्ती – स्कार्बरो सेंटर
- रेमंड भूषण – रिचमंड हिल
- थाडसा नवनीथन – स्कार्बरो नॉर्थ
- रजनी शर्मा – ब्रैम्पटन साउथ
- मार्टिन सिंह – ब्रैम्पटन ईस्ट
- सुखमृत सिंह – ब्रैम्पटन सेंटर
लिबरल्स:
- अनीता आनंदराजन – स्कार्बरो नॉर्थ
- रणजीत सिंह बग्गा – ब्रैम्पटन नॉर्थ
- निर्मला आर्मस्ट्रांग – मार्कहम-थॉर्नहिल
- विरेश बंसल – ओशावा
- विकी ढिल्लों – ब्रैम्पटन ईस्ट
- जगबीर दोसांझ – मार्कहम-यूनियनविले
- शफोली कपूर – नियाग्रा फॉल्स
- भाविक परिख – ब्रैम्पटन साउथ
- वंदन पटेल – हाल्डिनैंड-नॉर्थफोक
- आदिल शमजी – डॉन वैली ईस्ट
- गुरविंदर दोसांझ – सॉल्ट सेंट मैरी
न्यू ब्लू पार्टी:
- डैरिल ब्रदर्स – मिसिसॉगा-स्ट्रीट्सविले
- मारिया डिसूजा – ओटावा सेंटर
- कमलप्रीत कौर – ब्रैम्पटन सेंटर
- रिशभ भाटिया – ओटावा-वर्नियर
ग्रीन पार्टी:
- मिनी बत्रा – पिकरिंग-यूक्सब्रिज
- राजिंदर बोयाल – ब्रैम्पटन साउथ
- नीरा डूकेरन – ओटावा साउथ
- सनीन ज़ेको – डरहम
कम्युनिस्ट्सः
- रिम्मी रिआर – पार्कडेल-हाई पार्क
प्रोग्रेस पार्टी ओंटारियो:
- पीत गोयल – विलोडेल
निर्दलीय:
- पुष्पक सिद्धू – ब्रैम्पटन वेस्ट
- आजाद गोयत – ब्रैम्पटन ईस्ट
- राहुल पद्मिनी सौमियन – ओशावा
नेशनल इलेक्शन :
उधर लिबरल पार्टी के प्रमुख और कनाडा के अगले प्रधानमंत्री की रेस भी चरम पर है। सभी छह उम्मीदवारों ने पार्टी सांसदों और प्रतिनिधियों को लुभाने के लिए अभियान तेज कर दिए हैं। 9 मार्च को होने वाले मतदान में उनका चयन किया जाएगा।
इन चुनावों के परिणामों का असर न केवल ओंटारियो बल्कि पूरे कनाडा पर पड़ेगा। चल रहे टैरिफ युद्ध और पड़ोसी देश अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक और सामाजिक मतभेदों के कारण औसत कनाडाई, विशेषकर ओंटारियो के निवासी, इन चुनावों के नतीजों को लेकर काफी उत्सुक हैं। उनका भविष्य इस अभूतपूर्व संघर्ष के परिणाम पर निर्भर करता है।
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login