ADVERTISEMENTs

एक राष्ट्रपति... जो हर अमेरिकी के लिए है

राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में अमेरिका एक बार फिर एक ऐसा स्थान होगा जहां परिवार रह सकेंगे और पुष्पित-पल्लवित हो सकेंगे।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और इस बार शीर्ष पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प। / Reuters/Brendan McDermid/File Photo
  • काश पटेल

ट्रम्प प्रशासन के पहले कार्यकाल के दौरान मुझे हमारे देश की सरकार में उच्चतम स्तर पर सेवा करने का बड़ा सम्मान मिला। इसमें रक्षा विभाग के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में भी मैं शामिल था। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों पर, जिनमें से अधिकांश पर मैं सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के लिए भी स्वतंत्र नहीं हूं, मैं एकांत कक्ष में हमारे देश, हमारे नागरिकों और दुनिया की सुरक्षा के लिए जीवन-या-मृत्यु के निर्णय लेने और उन्हे निष्पादित करने में मदद कर रहा था। यह एक ऐसा मानक करियर मार्ग नहीं है जिसे कई भारतीय अमेरिकी बच्चे अपनाते हैं। अक्सर मैं कमरे में एकमात्र व्यक्ति होता था जिसका विशिष्ट भारतीय नाम 'पटेल' होता था।

लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प की सत्ता के तहत इनमें से कुछ भी (नाम इत्यादि) कभी मायने नहीं रखता था। मेरा नाम, मेरी पहचान, मेरी पृष्ठभूमि, मेरी त्वचा और शक्ल-सूरत सब अप्रासंगिक थे। जो बात मायने रखती थी वह थी मेरी योग्यता, मेरे तर्कों की मजबूती और मेरे सामने आने वाले कार्यों को सक्षमता से निष्पादित करने की मेरी क्षमता। राष्ट्रपति ट्रम्प ने हमसे यही मांग की थी। अमेरिकी लोगों के लिए अधिकतम प्रयास और अधिकतम परिणाम। बस... अमेरिका फर्स्ट, हमेशा।

ट्रम्प प्रशासन में मेरी भूमिकाओं का इस बात से कोई लेना-देना नहीं था कि राजनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य में मेरा नाम और पृष्ठभूमि कितनी अद्वितीय है। राष्ट्रपति अक्सर सीधे तौर पर मेरी सलाह लेते थे और काम करने की मेरी क्षमताओं के आधार पर ही राष्ट्रीय सुरक्षा का काम मुझे सौंप देते थे।

और यही ट्रम्प प्रशासन की खूबसूरती थी। राष्ट्रपति ट्रम्प मेरे जीवनकाल में पहले परिणामोन्मुख राष्ट्रपति थे। उनके राष्ट्रपति पद के चार वर्षों के दौरान अमेरिकी लोगों ने देश और विदेश में ऐतिहासिक समृद्धि, कम कर, कम मुद्रास्फीति, स्थिरता और सुरक्षा का आनंद लिया। हमारी सीमाएं सुरक्षित थीं। विश्व युद्ध खत्म हो गए थे। वैश्विक आतंकवादी मर गए थे।

बहरहाल, हमारे जीवनकाल के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए इस दौड़ में एकमात्र उम्मीदवार जो हम अपने और अपने बच्चों के लिए चाहते हैं वह राष्ट्रपति ट्रम्प हैं। मुझे आपको उन कहानियों से बोर करने की जरूरत नहीं है जिनसे आप सभी परिचित हैं कि हमारे माता-पिता स्कूल और काम पर हमसे सबसे अच्छे की कैसे अपेक्षा और मांग करते थे। यह मूल्यों का वही समूह है जो हमने कड़ी मेहनत करके अपने बच्चों को दिया है। यानी कठिन परिश्रम करके अमेरिकी सपने हो हासिल करना।

मोटे तौर पर अमेरिकियों और विशेष रूप से भारतीय अमेरिकियों के लिए महत्व के लगभग हर मुद्दे पर यह राष्ट्रपति ट्रम्प हैं जो इतिहास में सही राह पर हैं। हम सभी अपने बच्चों के लिए सर्वोत्तम शिक्षा चाहते हैं। यानी गंभीर बौद्धिक जांच और योग्यता की नींव पर बनी शिक्षा प्रणाली, न कि हमारी वर्तमान सामाजिक न्याय, DEI (विविधता, समानता और समावेशन) ग्रस्त शिक्षा प्रणाली जो मेहनती छात्रों को दंडित करती है। इसीलिए ट्रम्प प्रशासन ने सकारात्मक कार्रवाई नीतियों को कानूनी चुनौतियों का समर्थन किया जो मुख्य रूप से एशियाई और भारतीय अमेरिकी छात्रों को दंडित करती हैं। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योग्यता सर्वोच्च है।

राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में अमेरिका एक बार फिर एक ऐसा स्थान होगा जहां परिवार रह सकेंगे और फल-फूल सकेंगे। उनके रिकॉर्ड ने साबित कर दिया है कि वह नियमों को कम करके और करों में कटौती करके अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सफल रहे हैं और अंततः मेहनती अमेरिकियों को वह वित्तीय राहत दे रहे हैं जिसके वे हकदार हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका की अद्वितीय शक्ति का लाभ उठाकर राष्ट्रपति ट्रम्प ऐसे व्यापार सौदों पर बातचीत करेंगे जिससे अमेरिकी श्रमिकों और व्यवसायों को लाभ होगा, नौकरियां पैदा होंगी और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें कम होंगी।

कमला हैरिस के विपरीत राष्ट्रपति ट्रम्प कानून प्रवर्तन को सशक्त बनाएंगे और खतरनाक अपराधियों को हमसे दूर रखेंगे। जैसे ही राष्ट्रपति ट्रम्प की नीतियां कानून और व्यवस्था बहाल करेंगी हमारे समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी, अपराध कम हो जाएगा। उनकी आप्रवासन नीतियां और भी आगे बढ़ेंगी। यानी अवैध अपराधियों, मानव तस्करों और नार्को तस्करों के बड़े पैमाने पर निर्वासन के माध्यम से सीमा को सुरक्षित करना। मैं उस दिन के लिए उत्सुक हूं जब हमारे देश से हजारों अपराधियों को ठिकाने लगा दिया जाएगा और हमारी सीमा सुरक्षा शक्ति को हमारी सड़कों पर भारी मात्रा में नशीली दवाओं की बाढ़ और हमारे बच्चों को खतरे में डालने से रोकने का अधिकार होगा।

मैं राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में वापसी के लिए उत्साहित हूं और मुझे विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में मेरा परिवार और समुदाय बेहतर होगा। वह एकमात्र व्यक्ति हैं जो कमला हैरिस द्वारा किए गए नुकसान को उलटने और अमेरिका को हानि के कगार से वापस लाने में सक्षम हैं। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रम्प की वापसी के साथ अमेरिकी सपना एक बार फिर प्रत्येक अमेरिकी नागरिक की पहुंच में होगा।

(लेखक वर्तमान में राष्ट्रपति ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और खुफिया मामलों के वरिष्ठ सलाहकार हैं)

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related