ADVERTISEMENTs

CoHNA के शिकागो चैप्टर की शुरुआत, युवा पीढ़ी से किया ये आह्वान

मुख्य वक्ता VHPA के संस्थापक भारत बरई ने कहा कि आज की युवा हिंदू पीढ़ी को राजनीति और सामाजिक एक्टिविज्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना जरूरी है।

कार्यक्रम में हिंदुओं की पहचान और सहभागिता को मजबूत बनाने का भी संदेश दिया गया। / Courtesy -Avatans Kumar

नॉर्थ अमेरिका में हिंदुओं के प्रमुख गठबंधन CoHNA ने शिकागो के उपनगर विलोब्रुक में अपने शिकागो चैप्टर की शुरुआत की है। इस अवसर पर हिंदुओं से जुड़े कई संगठनों के प्रतिनिधि और समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (VHPA) के संस्थापक भारत बरई रहे। भारत सरकार की तरफ से प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित भारत बराई ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा हिंदू पीढ़ी को राजनीति और सामाजिक एक्टिविज्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना जरूरी है।

ये भी देखें - सपनों से सफलता तक; डॉ. किम ट्रान की प्रेरक कहानी बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदूफोबिया और हिंदू पैरेंटिंग जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई। लेखिका दीपा भास्करन सलेम ने हिंदू अभिभावकों को सलाह दी कि वे अगली पीढ़ी को समृद्ध भारतीय विरासत से जोड़ने के लिए इतिहास, रीति रिवाजों और दर्शन की जानकारी जरूर दें।



इवेंट का खास आकर्षण हाई स्कूल जूनियर के छात्र अभिमन्यु गुप्ता का भाषण रहा जिसमें उन्होंने एक युवा के नजरिए से अपने विचार साझा किए।

CoHNA के बोर्ड मेंबर पुष्पिता प्रसाद और यज्ञेश पटेल ने संगठन के मिशन और अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि CoHNA अमेरिका में हिंदुओं की आवाज को मुखर बनाने और समुदाय की एकता में जुटा है।

कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया / Courtesy -Avatans Kumar

कार्यक्रम ने न सिर्फ स्थानीय समुदाय के सदस्यों को जोड़ा बल्कि आने वाले समय में हिंदुओं की पहचान और सहभागिता को मजबूत बनाने का भी संदेश दिया।

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related