ADVERTISEMENTs

भारतीय छात्रों ने दुबई में ग्लोबल बेस्ट M-Gov अवॉर्ड में जीता कांस्य पदक

दुबई में आयोजित ग्लोबल बेस्ट M-Gov अवॉर्ड 2025 में भारत के तीन कंप्यूटर साइंस छात्रों ने कांस्य पदक जीता।

भारत की राजधानी नई दिल्ली के तीन कंप्यूटर साइंस छात्रों ने दुबई में आयोजित ग्लोबल बेस्ट M-Gov अवॉर्ड 2025 में कांस्य पदक जीता। यह पुरस्कार सामाजिक प्रभाव के लिए बनाई गई इनोवेटिव मोबाइल सॉल्यूशंस के लिए दिया गया। टीम में सागर तेतोया (टीम लीड), अभिनव मिश्रा और अनुष्का सिंह, जो महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली के चौथे सेमेस्टर के छात्र हैं।

इन छात्रों के प्रोजेक्ट का नाम था- 'एक्सेसवे' (AccessWay)। यह  एक AI-समर्थित ऐप है, जो दृष्टिहीन और दिव्यांग व्यक्तियों को ऑगमेंटेड रियलिटी (AR), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और क्राउडसोर्स डेटा के माध्यम से नेविगेट करने में मदद करता है। यह वॉयस असिस्टेंस और पर्सनलाइज़्ड रूट गाइडेंस प्रदान करता है।

पुरस्कार संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति मंसूर बिन जायद अल नाहयान ने प्रदान किया, जिसमें $10,000 की नकद राशि भी शामिल थी। आयोजन समिति ने इस समावेशी और स्केलेबल समाधान की सराहना की।

यह पुरस्कार हर साल UAE सरकार द्वारा दिया जाता है, जिसमें इस बार 74 देशों से 3,500 प्रविष्टियां आई थीं। यह नवाचार को बढ़ावा देने और प्रौद्योगिकी के माध्यम से वैश्विक और स्थानीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए दिया जाता है।

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related