ADVERTISEMENTs

डॉ. हरि कृष्ण शुक्ला को प्रेसिडेंट का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें इनके बारे में

डॉ. हरि कृष्ण शुक्ला चिल्ड्रन मेडिकल सेंटर, फ्लशिंग के संस्थापक अध्यक्ष हैं। वह यूएस डिपार्टमेंट ऑफ इमिग्रेशन एंड नेचुरलाइजेशन के सिविल सर्जन हैं।

डॉ हरि कृष्ण न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर / image provided

ट्रिपल बोर्ड सर्टिफाइड डॉ. हरि कृष्ण शुक्ला को तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शुक्ला अमेरिकन बोर्ड ऑफ पीडियाट्रिक्स, नियोनेटल पेरिनाटल मेडिसिन एंड फोरेंसिक मेडिसिन के डॉक्टर हैं। 

वह न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर हैं और पिछले 40 साल से डॉक्टरों को ट्रेनिंग देने का अनुभव है। वह 1980 में रोटरी स्कॉलर के रूप में अमेरिका आए थे। उनके पास भारत से बाल रोगों की विशेषज्ञता के साथ डॉक्टरेट की डिग्री है। 

वह चिल्ड्रन मेडिकल सेंटर, फ्लशिंग के संस्थापक अध्यक्ष हैं। वह यूएस डिपार्टमेंट ऑफ इमिग्रेशन एंड नेचुरलाइजेशन के सिविल सर्जन हैं। भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के स्थायी मिशन में सलाहकार बाल रोग विशेषज्ञ हैं। 

डॉ शुक्ला ने कई वर्षों तक अमेरिकन बोर्ड ऑफ पीडियाट्रिक्स और अमेरिकन बोर्ड पीडियाट्रिक्स - नियोनेटल पेरिनाटल बोर्ड के लिए प्रश्न लेखक के रूप में कार्य किया है। वह कई चिकित्सा संगठनों के प्रेसिडेंट व चेयरमैन रहे हैं। 

हाल ही में उन्हें सर्वोच्च एनवाई राज्य पुरस्कार "लिबर्टी अवॉर्ड" मिला है। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वह पहले एशियाई हैं। डॉ. शुक्ला दो गैरलाभकारी संगठन दक्षिण एशियन ऑफ न्यूयॉर्क के 2004 से संस्थापक अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह न्यू अमेरिकन वोटर्स एसोसिएशन (NAVA) के भी अध्यक्ष हैं।

डॉ. शुक्ला ने बच्चों के रोगों संबंधी कुछ मौलिक शोध किए हैं। उन्हें पोलियो शिक्षा और उन्मूलन की दिशा में अमेरिका और भारत में योगदान के लिए 'पाश्चर, मेरियू एंड कॉनॉट' (पोलियो वैक्सीन के निर्माता) पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

उन्होंने कीर्ति शुक्ला से शादी की है। उनके दो बेटे हैं। दोनों बेटे डॉक्टर हैं और न्यूयॉर्क में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके छह पोते-पोतियां हैं।
 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related