l अक्षम लोगों को सक्षम बनाकर जिंदगी आसान कर रहे VoSAP के ये उत्पाद

ADVERTISEMENTs

अक्षम लोगों को सक्षम बनाकर जिंदगी आसान कर रहे VoSAP के ये उत्पाद

VoSAP यानी वॉइस ऑफ स्पेशिली एबल्ड पर्सन के ये उपकरण विकलांग व्यक्तियों को उनकी पूर्ण क्षमताओं का एहसास कराने, सुरक्षित तरीके से आवागमन करने और आजादी के साथ गुणवत्ता पूर्ण जीवन जीने में सहायता कर रहे हैं।

सारथी एक अनोखी बैसाखी है जिसे दृष्टिबाधित लोगों के लिए खासतौर से बनाया गया है। / Image provided

(प्रणव देसाई) 

आपने आंखों से कमजोर कई लोगों को छड़ी के सहारे चलता हुआ देखा होगा। बदलती तकनीक के जमाने में ये छड़ी भी नया अवतार ले चुकी है। सारथी स्मार्टकेन ऐसी ही एक हाईटेक छड़ी है, जो अंधेपन के शिकार लोगों को जिंदगी की नई राह दिखा रही है। सारथी स्मार्टकेन के अलावा अंडरआर्म क्रच और सेरेब्रल पाल्सी वॉकर भी ऐसे उपकरण हैं, जो विकलांग लोगों की जिंदगी आसान बना रहे हैं। 

VoSAP के ये उपकरण विकलांग व्यक्तियों को उनकी पूर्ण क्षमताओं का एहसास कराने, सुरक्षित तरीके से आवागमन करने और आजादी के साथ गुणवत्ता पूर्ण जीवन जीने में सहायता कर रहे हैं। VoSAP यानी वॉइस ऑफ स्पेशिली एबल्ड पर्सन। यह अमेरिका स्थित एक गैर लाभकारी संस्था है, जिसे संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद से स्पेशल कंसल्टेटिव स्टेटस प्राप्त है। यह अपने यूजर फ्रेंडली डिजीटल टूल्स के माध्यम से शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को समर्थ बनाने में जुटी है।
 

सारथी स्मार्टकेन
सारथी एक अनोखा उपकरण है जिसे दृष्टिबाधित लोगों को अपने आसपास की चीजों का अहसास करने में मदद के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। यह उपकरण एक सफेद छड़ी से जुड़ा रहता है और अपने आसपास चीजों और बाधाओं को भांपकर आवाज़ और कंपन के माध्यम से अलर्ट करता है। इसमें एक माइक्रोकंट्रोलर और शक्तिशाली बैटरी लगी है जो तीन अलग अलग रेंज में चीजों की पहचान करने में मदद करती है। इसके सेंसर के जरिए उपयोगकर्ता आसानी से और सटीकता के साथ अपने आसपास की चीजों की पहचान कर सकते हैं, जिससे उनकी सुरक्षित तरीके से चलने-फिरने की क्षमता बढ़ जाती है।

मैं एक शख्स की कहानी बताता हूं जो एक साल से अधिक समय से स्मार्टकेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। तनवीर हुसैन भोर्निया गुजरात के एक छात्र हैं। किसान माता-पिता की संतान तनवीर को आंखों से दिखाई नहीं देता। तमाम चुनौतियों के बावजूद वह जिंदगी की मुश्किलों के सामने हार मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने स्मार्टकेन के जरिए अपनी जिंदगी आसान बना ली है। उन्होंने एक सप्ताह तक रोजाना करीब 2-3 घंटे स्मार्टकेन का अभ्यास किया और इसके इस्तेमाल में महारत हासिल कर ली। उसने उन्हें न सिर्फ आत्मविश्वास, निडरता बल्कि आजादी भी प्रदान की है। अब वह दूसरों पर निर्भर नहीं रहते।

अमेरिका और ब्रिटेन में इसी तरह के उत्पादों जैसे कि WeWALK की कीमत 300 से 850 डॉलर के बीच है। लेकिन भारत में केंद्र सरकार द्वारा सहायता प्राप्त सोशल-टेक स्टार्टअप और VOSAP के भागीदार Torchit द्वारा विकसित सारथी स्मार्टकेन की कीमत केवल 30 डॉलर है। 

फ्लेक्समो अंडरआर्म और एल्बो क्रच

एक अन्य उत्पाद जो जिसके बारे में मैं आज बताना चाहता हूं, वह है Flexmo Underarm and Elbow Crutch। फ्लेक्समो एक आम परंपरागत बैसाखी का ही अपग्रेडेड रूप है जो चलने-फिरने में स्थिरता और आराम के साथ विकलांगों को एक बेहतर समाधान प्रदान करता है। इसकी एंटी स्लिप डिज़ाइन बाथरूम टाइल्स, बर्फ, कीचड़ और चट्टानों जैसी गीली-चिकनी सतहों पर भी फिसलन से रोकती है। इसका आरामदायक ईवा फोम हैंडल और अंडरआर्म पैड आराम के साथ पर्याप्त सपोर्ट देता है। 

एल्यूमीनियम, स्टील और आर्मी ग्रेड रबर जैसी चीजों से बनी फ्लेक्समो बैसाखी हल्की और टिकाऊ है। यह विकलांगों को चलने-फिरने के दौरान गिरने के जोखिम को घटाता है। 2023 में हमने फ्लेक्समो बैसाखी देकर 1000 से अधिक लोगों को सक्षम बनाया है। 2024 में भी हम इसी तरह का अभियान चलाएंगे। फ्लेक्समोटिव टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित फ्लेक्समो बैसाखी का वजन लगभग 3.5 पाउंड है। भारत में इसकी कीमत लगभग 40 डॉलर है और उसी यूएस-पेटेंट बैसाखी का वजन लगभग 8.5 पाउंड और कीमत 260 डॉलर है। जाहिर है कि फ्लेक्समो बैसाखी भारत में कम लागत पर प्रभावी विकल्प प्रदान करती है। दुनिया में लाखों लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। 

सीपी वॉकर

सेरेब्रल पाल्सी वॉकर जिसे बाल चिकित्सा वॉकर या पोस्चर वॉकर के रूप में भी जाना जाता है। इसे मस्तिष्क पक्षाघात या चलने-फिरने में परेशानी महसूस करने वाले बच्चों की मदद के लिए डिज़ाइन किया गया है।कम वजनी हल्के फ्रेम, सपोर्टिव हैंडल और पहियों वाला ये वॉकर सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बच्चों को चलने में मदद करता है। ये वॉकर कई डिजाइन और साइज में आते हैं। कुछ में अतिरिक्त सुविधाएं जैसे सीटें या सुरक्षा व आराम के लिए सपोर्ट हार्नेस भी लगे होते हैं।

अब कर्नाटक की रहने वाली सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित चंदूश्री को ही देखिए। उन्हें नवंबर 2023 में VOSAP से सीपी वॉकर मिला था। इस डिवाइस की मदद से चंदूश्री अब स्कूल जा पा रही हैं। इसने उन्हें दूसरों की मदद के बिना खुद चलने में सक्षम बनाया है। 

मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ये सपोर्टिव उपकरण खासतौर से विकलांग लोगों के जीवन पर काफी अच्छा प्रभाव डाल रहे हैं। VOSAP का मानना है कि ये केवल सहायक उपकरण नहीं बल्कि सपनों को पूरा करने के साथी हैं। ये कहानियां अविश्वसनीय बदलाव का उदाहरण हैं जो दिखाती हैं कि सशक्त बनाने, उत्थान करने और जीवन बदलने के लिए VOSAP जैसे संगठन किस तरह जुटे हुए हैं। 

लेखक के बारे में -
लेखक प्रणव देसाई वॉयस ऑफ SAP (www.voiceofsap. org) के संस्थापक हैं। यह दिव्यांगों के लिए काम करने वाला संगठन है जो संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के साथ विशेष सलाहकार के रूप में कार्य करता है। देसाई पोलियो सर्वाइवर हैं। वह एक कामयाब आईटी बिजनेस लीडर, सेल्स लीडर रहे हैं। वह नॉर्थ अमेरिका में NTT DATA के वाइस प्रेसिडेंट हैं। उनसे pranav.desai@voiceofsap.com पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related