ADVERTISEMENT

मतदाता रजिस्ट्रेशन अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं दो बहनें अनुष्‍का और अदिति झा

हाई स्कूल की सीनियर छात्रा अनुष्‍का झा और उनकी छोटी बहन अदिति झा समुदाय के कार्यक्रमों में नियमित रूप से मतदाता रजिस्ट्रेशन अभियानों में भाग लेती हैं। दोनों बहनें इसके लिए अपने माता-पिता डॉ. वैशाली और गौतम झा को श्रेय देते हैं।

यह अभियान AIA वोटर रजिस्ट्रेशन ड्राइव का हिस्सा है। / AIA

हाई स्कूल के स्टूडेंट वॉलंटियर्स ने मतदाताओं को शिक्षित करने और रजिस्टर्ड करने के लिए लीग ऑफ वुमन वोटर्स ऑफ एडिना (LWVE) और समुदाय के साथ सेंट पॉल के मिनेसोटा स्टेट कैपिटल ग्रांउड में सालाना इंडियाफेस्‍ट उत्‍सव में भाग लिया। एडिना हाई स्कूल की सीनियर छात्रा अनुष्‍का झा और उनकी छोटी बहन अदिति झा नियमित रूप से मतदाता रजिस्ट्रेशन अभियानों में भाग लेती हैं। यह अभियान AIA वोटर रजिस्ट्रेशन ड्राइव का हिस्सा है। 1967 में स्थापित AIA अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों का सबसे पुराना राष्ट्रीय संगठन है जिसका मोटो है: 'भारतीय विरासत और अमेरिकी प्रतिबद्धता।'

अनुष्‍का झा ने कहा कि मैं कुछ समय से स्‍वयंसेवा कर रही हूं। जब मैं 18 वर्ष की हो जाऊंगी तब मतदान करने के लिए उत्‍साहित हूं। अनुष्का का कहना है कि अभी देश का ध्‍यान राष्‍ट्रपति चुनाव पर है, मेरा मानना है कि स्‍थानीय चुनाव भी उतने ही महत्‍वपूर्ण हैं। अनुष्का और अदिति ऐसे अभियान में हिस्सा लेने के लिए अपने माता-पिता डॉ. वैशाली और गौतम झा को श्रेय देते हैं। दोनों प्रमुख चिकित्सक और समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्य हैं।

अदिति वकील बनना चाहती है और सार्वजनिक नीति में बहुत रुचि रखती है। उन्होंने कहा, 'हम राजनीति के बारे में अक्सर बात करते हैं और अक्सर वर्तमान मुद्दों पर चर्चा करते हैं। मेरे माता-पिता नीति के प्रति मेरे जुनून का समर्थन करते हैं और नियमित रूप से अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर मेरा सहयोग करते हैं।'

गौपाल खन्ना अमेरिका में भारतीयों के संगठन (AIA) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वर्तमान में वह AIA की नागरिक जिम्मेदारी और समुदाय सेवा पर राष्ट्रीय पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम स्थानीय छात्र-नेताओं के साथ नागरिकों को रजिस्ट्रेशन और मतदान करने के लिए जुटाने में खुशी महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तब मजबूत होता है जब लोग इससे जुड़े होते हैं। यह देश की चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने का हर नागरिक का एक सम्मान और ज़िम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे देखकर खुशी होती है कि हाई स्कूल के छात्र LWVE के साथ काम करने और मतदाता रजिस्ट्रेशन बूथ पर स्‍वयंसेवा करने के लिए पहल कर रहे हैं। मैं उनके कर्तव्‍य और नागरिक जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित हूं।'

अनुष्‍का चिकित्‍सा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है। लेकिन उसकी राजनीति और सार्वजनिक नीति में भी उतनी ही रुचि है। उन्होंने कहा, 'मैं स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के भविष्‍य के बारे में चिंतित हूं। यह GDP का लगभग 17% है और जब मैं प्रैक्‍टिस में प्रवेश करूंगी तब यह राष्‍ट्र की अर्थव्‍यवस्‍था का लगभग 25% होगा। यह एक अस्थिर मॉडल है। भविष्‍य के चिकित्‍सकों की मेरी पीढ़ी को नीति के बारे में भी सोचना चाहिए और चिकित्‍सा के भविष्‍य को परिभाषित करने का हिस्‍सा बनना चाहिए।' अदिति ने कहा, 'अगली पीढ़ी के अमेरिकियों और प्रवासियों के बच्चों के रूप में हमें अपने देश के लिए सेवा की उस विरासत को जारी रखना होगा। ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करें।'

खन्ना ने कहा, 'मतदान के अलावा हमारे पास मतदान केंद्रों में आने वाले चुनावों में भाग लेने का एक अनूठा अवसर है। हर राज्य में प्रीसिंक्ट और कॉकस को मतदान जजों की जरूरत होती है। लोग अपने शहर परिषद को फोन कर सकते हैं और चुनाव जज बनने के लिए साइनअप कर सकते हैं। हमारी चुनावी प्रक्रिया की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने और इसकी पवित्रता सुनिश्चित करने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है। मैं देश भर के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपने संबंधित शहर भवन में जल्द से जल्द साइनअप करें। समय बहुत महत्वपूर्ण है।'

AIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोबिंद मुंजाल ने कहा, 'AIA मतदाता रजिस्ट्रेशन अभियानों में भाग लेने या मतदान बूथ में भाग लेने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। AIA की मतदाता रजिस्ट्रेशन अभियानों का नेतृत्व करने और उनका समर्थन करने की एक लंबी परंपरा है। एक समुदाय के रूप में हमारा लक्ष्य वह होना चाहिए कि देश में मतदाता भागीदारी की सबसे उच्च दर हो।'

दस हजार झीलों, 40,000 से ज्यादा भारतीय मूल के लोगों का घर है मिनेसोटा। इसका बढ़ता और समृद्ध भारतीय-अमेरिकी समुदाय कला, संगीत, विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा, शिक्षा, अनुसंधान, अकादमिक, उद्यमिता, राजनीति और नीति सहित राज्य को हर क्षेत्र में समृद्ध कर रहा है। 1967 में स्थापित AIA अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों का सबसे पुराना राष्ट्रीय संगठन है जिसका मोटो है: 'भारतीय विरासत और अमेरिकी प्रतिबद्धता।'

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related