भारतीय एक्टर अली फ़ज़ल जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म Rule Breakers में नज़र आएंगे। यह फिल्म 7 मार्च को पूरे उत्तरी अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अली फ़ज़ल ने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।
दो बार के ऑस्कर जीत चुके निर्देशक बिल गटनटैग द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अफ़गानिस्तान की पहली ऑल गर्ल्स रोबोटिक्स टीम की सच्ची कहानी को दर्शाया गया है। यह फिल्म साहस, इनोवेशन और बदलाव की लड़ाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है।
यह फिल्म एक ऐसी दूरदर्शी महिला की कहानी है जो सामाजिक नियमों को तोड़कर लड़कियों को शिक्षा देने का प्रयास करती है। ऐसे देश में जहां महिलाओं की शिक्षा पर पाबंदियां लगाने की कोशिशें होती रहती हैं। उनकी छात्राओं के वैज्ञानिक इनोवेशन को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने लगती है। लेकिन उन्हें भारी विरोध का सामना भी करना पड़ता है। धमकियों और बलिदानों के बावजूद उनकी हिम्मत ने एक ऐसा आंदोलन खड़ा किया जिसमें इतिहास को बदलने की ताकत थी।
अली फ़ज़ल के हॉलीवुड सफर के बारे में बताएं तो उन्होंने 2015 में फास्ट एंड फ्यूरियस-7 फिल्म में विशेष भूमिका के साथ हॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद इंडो-अमेरिकन फिल्म For Here Or To Go? में नज़र आए जिसमें भारतीय प्रवासियों की चुनौतियों को दिखाया गया था। इस फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहना मिली थी।
अमेज़न प्राइम की हिट वेब सीरीज़ Mirzapur से दुनियाभर में मशहूर अली फजल 2017 में आई विक्टोरिया एंड अब्दुल में भी नजर आए थे। इसमें उन्होंने जूडी डेंच के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।
आगामी Rule Breakers फिल्म में निकोल बुशेरी, राया महबूब के किरदार में हैं, जो रोबोटिक्स टीम की प्रेरणा स्रोत हैं। इसके अलावा फीबी वॉलर ब्रिज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह 7 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे से एक दिन पहले अमेरिका और कनाडा में रिलीज़ होगी।
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login