ADVERTISEMENTs

ब्रैम्पटन में यौन शोषण केस में धार्मिक नेता गिरफ्तार, कई और हो सकते हैं शिकार : पुलिस

कनाडा के ब्रैम्पटन में 69 साल के धार्मिक नेता को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक है कि और भी लोग इस मामले में पीड़ित हो सकते हैं। आरोपी पर 3 मार्च को एक धार्मिक रस्म के दौरान यौन शोषण करने का आरोप है।

आरोपी अशोक कुमार। / Peel Regional Police

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रहने वाले 69 साल के एक धार्मिक नेता अशोक कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अशोक कुमार को अशोक शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस का कहना है कि उन्हें शक है कि और भी लोग इस मामले में पीड़ित हो सकते हैं। 

पुलिस का कहना है कि 3 मार्च को आरोपी एक महिला के घर पर एक धार्मिक रस्म करने गए थे। उसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर यौन शोषण किया। पील रीजनल पुलिस ने अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पुलिस की स्पेशल विक्टिम्स यूनिट ने 7 मार्च को अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें ब्रैम्पटन की ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया जाएगा। हालांकि तारीख अभी तय नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि कुमार कई सालों से ब्रैम्पटन में धार्मिक नेता के तौर पर काम कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि और भी लोग इस मामले में पीड़ित हो सकते हैं।

 

 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related