ADVERTISEMENTs

अमेरिका में भारतीय विरासत सहेजने पर PM मोदी ने Infinity फाउंडेशन को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका स्थित Infinity फाउंडेशन को इसकी 30वीं वर्षगांठ पर बधाई दी है। इस संस्था ने अमेरिका में तीन दशकों से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में अहम भूमिका निभाई है।

इनफिनिटी फाउंडेशन का लोगो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। / Infinity Foundation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनफिनिटी फाउंडेशन (Infinity Foundation) को उसकी 30वीं सालगिरह पर बधाई देते हुए भारत की शानदार संस्कृति और ज्ञान परंपरा को संजोने और उसे आगे बढ़ाने के काम की तारीफ की। प्रिंसटन स्थित इस नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन की नींव लेखक और रिसर्चर राजीव मल्होत्रा ने 19 अप्रैल को रखी थी।

इनफिनिटी फाउंडेशन रिसर्च और एजुकेशन पर फोकस करता है। यह संगठन भारतीय सभ्यता के अध्ययन और भारतीय ज्ञान प्रणाली को लेकर गलतफहमी को दूर करने में अहम रोल अदा कर रहा है।

पीएम मोदी ने लिखा, 'भारत के तरक्की देखते हुए देश के इतिहास और विरासत के बारे में जानने की दुनिया में काफी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि ये बहुत जरूरी है कि भारतीय, चाहे वो देश में रहते हों या बाहर, अपने ज्ञान को सही और समझदार तरीके से दुनिया के सामने रख सकें। राजीव मल्होत्रा ने दशकों से बौद्धिक चर्चाओं में जो अहम योगदान दिया है, उससे दुनिया भर में भारतीय विरासत और संस्कृति के बारे में एक सही समझ बनाने में बड़ी मदद मिली है।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि इनफिनिटी फाउंडेशन ने मल्होत्रा के काम को संस्थागत मजबूती दी है। ये नई पीढ़ी के ऐसे विचारकों को तैयार कर रहा है जो ज्ञान और सभ्यता के आत्मविश्वास को साथ लेकर काम करते हैं, खासकर भारतीय डायस्पोरा में। 'इनफिनिटी फाउंडेशन जैसी संस्थाएं विश्व भर के भारतीयों और उनकी जड़ों के बीच का रिश्ता भी मजबूत करती हैं। ये नई पीढ़ी को संस्कृति, अध्यात्म, साहित्य और शास्त्रीय कलाओं को जानने-समझने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।' 

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय चिंतन की गहराई, संस्कृतिक उत्सव का माहौल, जीवन का संपूर्ण नजरिया और आध्यात्मिक प्रणालियों की गहनता, ताकत और शांति का स्रोत हो सकती है। 'मुझे पूरा भरोसा है कि इनफिनिटी फाउंडेशन जैसी संस्थाएं आने वाले दशकों में दुनिया को भारतीय संस्कृति से और भी गहराई से जोड़ने में मदद करेंगी।' 

पिछले महीने, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने भी मल्होत्रा को इनफिनिटी फाउंडेशन के 30 साल पूरे होने पर बधाई दी थी। 11 मार्च को एक छोटे वीडियो में उन्होंने मल्होत्रा के सनातन धर्म के प्रति जुनून की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वो भारतीयता को लेकर इतने जुनूनी हैं और दिन-रात भारत की प्राचीन संस्कृति के गलत चित्रण और अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं।' 

धूमधाम से हुआ समारोह 

इनफिनिटी फाउंडेशन ने रॉयल अल्बर्ट पैलेस में अपनी 30वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीत कलाकार चंद्रिका कृष्णमूर्ति टंडन ने वैदिक मंत्रों से समारोह की शुरुआत की। कोएलिशन ऑफ हिंदूस ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) ने कहा कि ये समारोह बेहद सफल रहा। दुनिया भर से 1300 से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोग भी थे।

सुबह एक अकादमिक सम्मेलन हुआ जिसमें कई विषयों पर चर्चा हुई। शाम का समारोह फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री, भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार, संगीत कलाकार चंद्रिका टंडन और डॉ. टोनी नादर जैसे लोगों की मौजूदगी में हुआ। इंडिका ने इनफिनिटी फाउंडेशन और इसके संस्थापक राजीव मल्होत्रा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके संस्थापक हरि वडलामानी बरगद ट्री इनिशिएटिव के एक सम्मानित सदस्य हैं। यह इनफिनिटी फाउंडेशन का एक मिशन है जो धर्म से जुड़ी संस्थाओं को एक साथ लाता है।

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related