भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता और अरबपति कारोबारी विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर पद की रेस में उतर आए हैं। सिनसिनाटी में एक रैली के दौरान की उन्होंने यह घोषणा की।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) में एलन मस्क के साथ रामास्वामी को नामित किया था। हालांकि बाद में वह इससे अलग हो गए। इसके एक महीने बाद उन्होंने गवर्नर के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है।
अपने भाषण में रामास्वामी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प अमेरिका में हमारी आस्था को पुनर्जीवित कर रहे हैं। हमें यहां ओहायो में एक ऐसे नेता की जरूरत है, जो हमारे भरोसे में फिर से नई जान डाल सके।
ट्रम्प ने विवेक रामास्वामी की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मैं उन्हें (विवेक को) अच्छी तरह जानता हूं। मैंने उनके खिलाफ चुनाव लड़ा है। वह युवा, मजबूत और बुद्धिमान हैं। वह वाकई खास हैं।
ट्रम्प ने आगे कहा कि विवेक ओहायो के एक महान गवर्नर साबित होंगे और आपको कभी निराश नहीं करेंगे। उन्हें मेरा पूरा सपोर्ट है। बता दें कि ओहायो के गवर्नर का चुनाव 3 नवंबर 2026 को होगा।
Thank you President Trump. I’m truly honored to have your endorsement. We’re behind you all the way & we will Make Ohio Great Again! pic.twitter.com/iKFB54ZUXw
— Vivek Ramaswamy (@VivekGRamaswamy) February 25, 2025
विवेक रामास्वामी ने अपनी रैली में ओहायो में शिक्षा के स्तर में सुधार, आर्थिक निवेश और सरकारी फिजूलखर्ची को कम करने पर जोर दिया। उन्होंने ओहायो को अमेरिका में सबसे बेहतर राज्य बनाने का वादा किया।
2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी कर चुके रामास्वामी की उम्मीदवारी से राज्य में राजनीतिक चर्चा गरम हो गई हैं, खासकर DOGE में उनके कार्यकाल और उच्च कुशल विदेशी कामगारों के वीजा मामले को समर्थन के कारण।
Good luck, you have my full endorsement! https://t.co/HfuiunGLs4
— Elon Musk (@elonmusk) February 25, 2025
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login