ADVERTISEMENTs

'ऑल अबाउट हिंदूइज्म' : हिंदू धर्म की गहराई में गोता, पॉडकास्ट का नया सीजन शुरू

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने अपने अवॉर्ड-विजेता पॉडकास्ट, 'ऑल अबाउट हिंदूइज्म' का दूसरा सीजन शुरू कर दिया है। ये पॉडकास्ट हिंदू धर्म की समृद्ध परंपराओं और उसकी आज की जिंदगी में प्रासंगिकता के बारे में लोगों को जानकारी देने का काम करता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर / Pexels; X

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने अपने अवॉर्ड-विजेता पॉडकास्ट, 'ऑल अबाउट हिंदूइज्म' का दूसरा सीजन शुरू कर दिया है। ये पॉडकास्ट हिंदू धर्म की समृद्ध परंपराओं और उसकी आज की जिंदगी में प्रासंगिकता के बारे में लोगों को जानकारी देने का काम करता है।

सीजन 2 का पहला एपिसोड 13 मार्च को आया। इसमें दुनिया के सबसे पुराने जीवित आध्यात्मिक परंपरा हिंदू धर्म के ज्ञान, जटिलताओं और सांस्कृतिक समृद्धि पर गहराई से बात की गई है। इस एपिसोड में हिंदू धर्म के गूढ़ रहस्यों और उसकी खूबसूरती को समझने की कोशिश की गई है। 

ये पॉडकास्ट हिंदू धर्म के बारे में आम लोगों के गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करता है। इसका मकसद है लोगों को जानकारी देना, प्रेरणा देना और मतलब की बातचीत को बढ़ावा देना। इस सीजन की शुरुआत ही काफी दमदार है। सुनने वालों को कर्म और धर्म के असली मतलब, हिंदू धर्म ग्रंथों के महत्व और माथे पर बिंदी लगाने जैसे रिवाजों के पीछे के कारणों जैसे बेसिक सवालों पर सोचने के लिए प्रेरित किया गया है। साथ ही, क्या सभी हिंदू शाकाहारी होते हैं, जैसे आम सवालों के जवाब भी दिए गए हैं।

सीजन 2 के पहले एपिसोड का नाम है, 'Why the Way We Talk About Hinduism Needs to Change'। इसमें बताया गया है कि कैसे हिंदू धर्म को अक्सर धर्म से बाहर के लोग गलत समझते हैं। कई बार इसकी वजह कम जानकारी होना होता है। कई बार खुद हिंदुओं को भी इसे साफ-साफ समझा पाने में दिक्कत होती है। 

एक्स (पहले ट्विटर) पर HAF ने इसकी लॉन्चिंग की जानकरी दी है। उन्होंने लिखा, 'वापस आ गया है। अवॉर्ड विनिंग पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हिंदूइज्म' सीरीज 2 के साथ वापस आ गया है। दुनिया की सबसे पुरानी जीवित आध्यात्मिक परंपरा के ज्ञान, जटिलताओं और समृद्धि में और भी गहराई से उतर रहा है।'

HAF ने आगे लिखा, 'हिंदू धर्म को अक्सर गलत समझा जाता है। कभी जानकारी की कमी की वजह से और कभी इसलिए क्योंकि हम हिंदू खुद इसे हमेशा समझा नहीं पाते। इस सीजन में, हम बड़े सवालों से निपट रहे हैं, मिथकों को तोड़ रहे हैं, और आज की दुनिया में हिंदू होने का असली मतलब क्या है, इस पर बात कर रहे हैं। चाहे आप लंबे समय से हिंदू धर्म का पालन करते हों या सिर्फ उत्सुक हों। यह सीरीज जानकारी देने, प्रेरणा देने और सार्थक बातचीत को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है।'

'ऑल अबाउट हिंदूइज्म' का पहला सीजन 9 मार्च, 2023 को शुरू हुआ था। इसमें हिंदू धर्म को एक जीवंत और विकसित होते हुए आध्यात्मिक मार्ग के रूप में पूरी जानकारी दी गई थी। इसमें 13 एपिसोड थे जिनमें हिंदू मान्यताओं और रीति-रिवाजों की विविधता और इस धर्म के ऐतिहासिक विकास पर चर्चा की गई थी। यह पॉडकास्ट Apple पॉडकास्ट, आईहार्ट रेडियो, गूगल पॉडकास्ट, पेंडोरा और स्पॉटिफाई पर सुनने के लिए उपलब्ध है।

 

 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related