ADVERTISEMENTs

भारतीय अमेरिकी आरएनसी प्रतिनिधियों ने ट्रम्प के खिलाफ राजनीतिक हिंसा की निंदा की

हरदम त्रिपाठी ने इस बात पर जोर दिया कि राजनीतिक हिंसा को कभी भी स्वीकार्य नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के संवैधानिक गणराज्य में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

भारतीय-अमेरिकी वकील और फ्लोरिडा के वैकल्पिक प्रतिनिधि हरदम त्रिपाठी / Courtesy Photo

भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधियों ने मिल्वॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के दौरान राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा की है। खासकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के प्रयास के बाद आरएनसी ने राजनीतिक हिंसा की भर्त्सना की। 

भारतीय-अमेरिकी वकील और फ्लोरिडा के वैकल्पिक प्रतिनिधि हरदम त्रिपाठी ने इस बात पर जोर दिया कि राजनीतिक हिंसा को कभी भी स्वीकार्य नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संबद्धता के बावजूद संयुक्त राज्य अमेरिका के संवैधानिक गणराज्य में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

त्रिपाठी ने कहा कि हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम भावी पीढ़ियों की भलाई के लिए मिलकर काम करेंगे। लेकिन अगर आप ऐसा करने में असमर्थ हैं और आप किसी को गोली मारना चाहते हैं क्योंकि आप उसकी राजनीतिक राय से सहमत नहीं हैं, तो यह सही तरीका नहीं है। यह एक बनाना रिपब्लिक में बदल जाना है। 

मिसिसिपी राज्य के आधिकारिक प्रतिनिधि और प्रख्यात भारतीय अमेरिकी डॉ. संपत शिवांगी ने गोलीबारी को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इस बात को रेखांकित किया कि यह घटना ट्रम्प के खिलाफ हत्या के दूसरे प्रयास का प्रतीक है।

ट्रम्प की नीतियां और अमेरिका की चुनौतियां
त्रिपाठी ने सीमा पर मुद्दों और संयुक्त राज्य अमेरिता में नागरिकों के सामने आने वाली आर्थिक चुनौतियों के बारे में एक आव्रजन वकील के रूप में चिंताओं का हवाला देते हुए कानून के शासन को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

त्रिपाठी ने कहा कि अगर आप मुद्रास्फीति को देखते हैं, आप अर्थशास्त्र को देखते हैं, तो आप देखते हैं कि जो बाइडेन और वर्तमान प्रशासन इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। मगर कई अलग-अलग नीतियां वास्तव में औसत अमेरिकी उपभोक्ता को नुकसान पहुंचा रही हैं। इससे व्यवसायों को भी नुकसान हो रहा है। एक समुदाय के रूप में मेरा मानना ​​है कि हम अप्रवासियों का देश हैं। हम व्यवसायों का देश हैं। हम सभी अपने समुदाय के लिए अच्छा करना चाहते हैं। लेकिन हमारी समस्या नीतियों को लेकर है।

वहीं, शिवांगी ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए ट्रम्प की उम्मीदवारी के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया और राष्ट्रपति पद के लिए ट्रम्प के दूसरे प्रयास के लिए प्रतिनिधिमंडल में समर्थन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अब उन्हें (ट्रम्प) कुछ सहानुभूति वोट मिल सकते हैं। और प्रतिनिधिमंडल में भी सब उनके समर्थक हैं। मुझे लगता है कि उनके (ट्रम्प) पास सबसे अच्छा मौका है।
 
बकौल शिवांगी हत्या के प्रयास के बाद ट्रम्प के लिए समर्थन 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। मुझे पूरा यकीन है कि वह जीतने वाले हैं। ऐसा नहीं है कि हम बाइडेन से नफरत करते हैं। मगर इस बार ट्रम्प की हवाएं हैं। 

Comments

Related