ADVERTISEMENTs

ब्रैम्पटन में 26 वर्षीय पंजाबी छात्र की गोली मारकर हत्या, भारतीय मिशन ने चिंता जताई

प्रीतपाल सिंह पांच महीने पहले ही अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में कनाडा पहुंचे थे। वह ब्रैम्पटन में अपने भाई खुशवंतपाल सिंह के साथ रह रहे थे।

प्रीतपाल सिंह समेत दो लोगों को 4 दिसंबर की रात कई गोलियां मारी गई थीं। / representative image : Pexels

कनाडा के ब्रैम्पटन में हाल ही में पंजाबी मूल के 26 वर्षीय छात्र प्रीतपाल सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस पर टोरंटो स्थित भारतीय मिशन ने हैरानी और गहरी चिंता जताई है। 

टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी करके इस घटना को नृशंस तरीके से की गई हत्या बताया प्रीतपाल सिंह के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वाणिज्य दूतावास ने परिवार को हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया।
 



प्रीतपाल सिंह पांच महीने पहले ही अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में कनाडा पहुंचे थे। वह ब्रैम्पटन में अपने भाई खुशवंतपाल सिंह के साथ रह रहे थे। दोनों हंबर कॉलेज में प्लंबिंग कोर्स की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी कर रहे थे।

पील रीजनिल पुलिस के अनुसार, प्रीतपाल सिंह और एक अन्य व्यक्ति को 4 दिसंबर को रात लगभग 11:30 बजे ओडियन स्ट्रीट पर उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी। प्रीतपाल को कई गोलियां लगी थीं। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों को शक है कि यह लक्षित हमला था। इसका संबंध कैलेडन में एक और गोलीबारी से हो सकता है जो इसके 30 मिनट बाद हुई थी। पुलिस की जांच फिलहाल जारी है। पील पुलिस दोनों घटनाओं के बीच की कड़ी तलाशने के लिए ओंटारियो पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कनाडा के अधिकारियों को अपनी चिंता से अवगत करा दिया है और मामले की गहराई से त्वरित जांच का आग्रह किया है।

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video