ADVERTISEMENTs

US में भारतीय मूल के उद्यमी को सम्मान, मोहिंदर सिंह तनेजा MBRT बोर्ड में शामिल

MBRT वॉशिंगटन में काम करने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था है। यह अल्पसंख्यक, पूर्व सैनिकों और महिलाओं के बिजनेस को सपोर्ट करती है। तनेजा स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) डेवलपमेंट फोरम में अमेरिका का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।

मोहिंदर सिंह तनेजा को 'अम्बेस्डर ऑफ डाइवर्सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। / Courtesy Photo

मोहिंदर सिंह तनेजा को माइनॉरिटी बिजनेस राउंडटेबल (MBRT) के नेशनल बोर्ड ऑफ एडवाइजर्स में जगह मिली है। MBRT वॉशिंगटन में काम करने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था है। यह अल्पसंख्यक, पूर्व सैनिकों और महिलाओं के बिजनेस को सपोर्ट करती है। ये बोर्ड बड़े कारोबारियों के साथ मिलकर सरकारी नीतियों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने और अल्पसंख्यक-स्वामित्व वाले बिजनेस की मदद करने की कोशिश करता है। 

तनेजा भारतीय मूल के कारोबारी हैं। वह मेडिकल टेक्नॉलॉजी कंपनी स्टर्लिंग यूनिवर्सल ग्रुप और उसकी सब्सिडियरी, वेदी रोबोटिक्स के संस्थापक और चेयरमैन हैं। उन्हें पब्लिक सर्विस का अच्छा अनुभव है। खासकर न्यू यॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में जहां वे कई बिजनेस और कम्युनिटी आउटरीच इनिशिएटिव्स से जुड़े रहे हैं।

अपनी अलग-अलग संस्कृतियों के बीच संवाद को बढ़ावा देने और व्यापार के विकास की कोशिशों के लिए तनेजा को 'अम्बेस्डर ऑफ डाइवर्सिटी' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अमेरिकन पंजाबी सोसाइटी (APS) की भी सह-स्थापना की है। वह इस संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। यह संस्था अलग-अलग संस्कृतियों के बीच खुलकर बातचीत करने का माहौल बनाती है। इसके अलावा, उन्होंने लॉन्ग आइलैंड में इंडियन अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स की भी सह-स्थापना की। इसका मकसद स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार सहयोग को मजबूत करना है। 

तनेजा स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) डेवलपमेंट फोरम में अमेरिका का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। यह संस्था भारत में छोटे और मझोले उद्यमों (SMEs) के विकास पर काम करती है। इस फोरम में उनकी भूमिका देशों के बीच व्यापारिक सहयोग को आसान बनाती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय आर्थिक विकास में योगदान होता है। 

APS के अध्यक्ष गैरी सिक्का ने तनेजा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिंदर सिंह तनेजा को MBRT में नियुक्ति पर बधाई देते हैं। यह नियुक्ति इसके संस्थापक अध्यक्ष रॉजर कैम्पोस ने की है, जिन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रम्प और मैरीलैंड के गवर्नर लैरी होगन के प्रशासन में काम किया है। 

 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related