l लीसेस्टर स्क्वेयर में लगेगी राज-सिमरन की मूर्ति, UK में अमर होगी DDLJ की प्रेम कहानी

ADVERTISEMENTs

लीसेस्टर स्क्वेयर में लगेगी राज-सिमरन की मूर्ति, UK में अमर होगी DDLJ की प्रेम कहानी

लंदन के लीसेस्टर स्क्वेयर में जल्द ही बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और रोमांटिक क्वीन काजोल की कांसे की शानदार मूर्ति देखने को मिलेगी। ये 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 30 साल पूरे होने का जश्न है।इंडियन सिनेमा के लिए लंदन में यह एक ऐतिहासिक पल होगा।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल। / Instagram/Yash Raj Films

लंदन के लीसेस्टर स्क्वेयर में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल की कांसे (ब्रॉन्ज) की मूर्ति लागई जाएगी। इसे 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) फिल्म के 30 साल पूरे होने के मौके पर लगाया जा रहा है। DDLJ भारतीय सिनेमा की सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म है।

ये मूर्ति 'सीन्स इन द स्क्वेयर' नाम के अवॉर्ड जीत चुके प्रोजेक्ट की 11वीं मूर्ति होगी। और यह बात भी खास है कि लंदन में ये पहली मूर्ति है जो इंडियन सिनेमा को समर्पित है। 'हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस अलायंस' ने एक बयान में कहा है कि ये बॉलीवुड की मूर्ति इस प्रोजेक्ट और यूके में इंडियन सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल है।

इस मूर्ति को लीसेस्टर स्क्वेयर में लगाने की एक खास वजह है। बयान के मुताबिक, फिल्म की शुरुआत में इसी जगह पर फिल्म के मुख्य किरदार राज और सिमरन अनजाने में एक-दूसरे के सामने से गुजरते हैं और मिलते हैं। यह कांसे की मूर्ति ओडियन सिनेमा के बाहर लगाई जाएगी।

हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस अलायंस के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव मार्क विलियम्स ने कहा कि यह मूर्ति बॉलीवुड की दुनिया भर में लोकप्रियता को सम्मान देने और लंदन की विविधता को सेलिब्रेट करने का एक बेहतरीन तरीका है। उन्होंने कहा, 'हमें पूरा भरोसा है कि यह मूर्ति दुनिया भर से प्रशंसकों को लीसेस्टर स्क्वेयर लाएगी, जो फिल्म और मनोरंजन का घर है।'

विलियम्स ने आगे कहा कि शाहरुख खान और काजोल को इस प्रोजेक्ट में शामिल करना बहुत ही शानदार है। इसमें पहले से ही हैरी पॉटर, वंडर वुमन, मैरी पोपिन्स और मिस्टर बीन जैसे किरदारों की मूर्तियां हैं। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' कामयाब और अहम बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। हमें इस प्रोजेक्ट में पहली ऐसी फिल्म को शामिल करने में बहुत खुशी हो रही है जिसकी शूटिंग लीसेस्टर स्क्वेयर में हुई है।'

यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने बताया कि DDLJ इंडियन सिनेमा के लिए एक अहम पड़ाव रही है और इसने इंडस्ट्री का ही रूप बदल दिया। हमें बहुत खुशी है कि 'सीन्स इन द स्क्वेयर' में पहली बार किसी इंडियन फिल्म को जगह मिली है। साथ ही, ये DDLJ के 30 साल पूरे होने का भी जश्न है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसने दुनियाभर में प्यार और खुशियां फैलाई हैं। यूके में इसका सांस्कृतिक प्रभाव दिखता है।

विधानी ने आगे कहा कि ये मूर्ति इंडियन फिल्मों के अंतरराष्ट्रीय असर को दिखाने और सिनेमा के जरिए अलग-अलग समुदायों के बीच पुल बनाने का एक शानदार तरीका होगी। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित, DDLJ 1995 में सुपरहिट हुई थी। ये फिल्म आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में लगातार चल रही है।

 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related